A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

आबकारी विभाग की कार्रवाई, कच्ची मदिरा एवं महुआ लहान जब्त

सागर । वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी।कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती कीर्ति दुबे के मार्गदर्शन में एवं मंडल प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप सिंह खंडाते के नेतृत्व में वृत्त खुरई अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा बसारी का टांडा थाना खिमलासा में आकस्मिक दबिश दी जाकर 3 अलग अलग स्थानों से 45 लीटर हाथभट्टी निर्मित कच्ची मदिरा व लगभग 3000 किलो ग्राम महुआ लहान बरामद कर सैंपल निकालकर शेष महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया जाकर आब. अधि. की धारा 34(1)(क)(च) के तहत 03 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किये गए, तत्पश्चात निवारी का टांडा थाना खिमलासा से कुल 20 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा एवं लगभग 2000 किलोग्राम महुआ लाहन , चतरा का टांडा थाना खिमलासा से कुल 15 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा एवं लगभग 4500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया जाकर लाहन का सैंपल लिया जाकर लाहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं मदिरा को जप्त किया गया एवं 2 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। इस प्रकार जप्त कुल 80 लीटर मदिरा एवं लगभग 9500 किलोग्राम महुआ लाहन का अनुमानित मूल्य लगभग 966000/- है . उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, डी के सिंह ,रामाश्रय चतुर्वेदी , रोशनी उरेती ,आब. आरक्षक रूपकिशोर मिश्रा, प्रमोद दुबे, संगीता गुर्जर, प्रदीप दुबे, सतीश ,मनोरमा,दीपक, विकास, फूलसिंह, साहिल एवं दीपक बैरागी उपस्थित रहे।
Screenshot 20250515 232753

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!