A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नरसिंहगढ ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन मे निकली विशाल तिरंगा यात्रा मंच पर पूर्व सेनिको का विधायक ने किया सम्मान

तिरंगा यात्रा से नगर के नागरिकों मे उत्साह का वातावरण भारतमाता की जय ओर वन्देमातरम का किया उद्घोष

राजू बैरागी 9977480626

पिछले माह पहलगाम मे पाकिस्तानी इस्लामिक आतंकवादियों के द्वारा निर्दोष भारतीयों की जघन्य हत्याओं के बाद पाकिस्तानी आतंकवादियों के विरुद्ध सीमापार भारतीय सेनाओ के द्वारा चलाये गये घातक  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य मे विशाल आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

Oplus_131072

यह यात्रा कुंवर चैन सिंह जी की मूर्ति पर विधायक मोहन शर्मा द्वारा माल्यार्पण के साथ प्रारम्भ हुई नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई तिरंगा यात्रा पुनः छत्री चौराहे पर समाप्त हुई यात्रा मे प्रमुख बात यह रही कि इस यात्रा मे सभी मत मजहब पंथ के नागरिक ओर बड़ी संख्या मे महिलाये भी सम्मिलित हुई

हजारों नागरिक इस तिरंगा यात्रा मे भारतीय शौर्य के प्रतिक राष्ट्र ध्वज तिरंगे को लेकर भारत माता कि जय, वन्देमातरम, जय जवान के नारों के साथ चल रहे थे

आम नागरिकों ने यात्रा के स्वागत मे कई जगह शीतल जल के स्टाल लगाये थे इस भव्य तिरंगा यात्रा का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ इस यात्रा मे जहां तक नजर जा रही थी वहाँ तक तिरंगे ही तिरंगे दिखाई दे रहे थे

Oplus_131072
Back to top button
error: Content is protected !!