

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में आज 18 मई 2025 रविवार को “विकसीत कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। किसान सम्मेलन में केंद्र सरकार में कृषि मंत्री शिवराजसिह चौहान जी , महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी, के साथ साथ अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिह चौहान जी ने नागपुर में राष्ट्रीय मृदा लाइब्रेरी एवं एआई आधारित स्मार्ट टैप यंत्र का उद्घाटन किया। नागपुर के भट्ट सभागृह में आयोजित “विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कृषि उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिह चौहान जी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने इस अवसर पर कृषि उत्पादों का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की और किसानों को बधाई और शुभकामनाऐं भी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी , महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले जी, राज्य मंत्री आशीष जायसवाल जी, तथा आईसीएआर के डीजी एवं अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दरमियान सबसे पहले कृषि मंत्री शिवराजसिह चौहान जी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी के द्वारा राष्ट्रीय मृदा लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। राष्ट्रीय मृदा लाइब्रेरी को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो नागपुर, भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है। कपास की फसलों को प्रभावित करने वाले एक प्रमुख कीट पिंक बॉल वर्म के लिए एआई आधारित स्मार्ट टैप यंत्र का भी उद्घाटन किया गया। केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान, नागपुर के द्वारा विकसित यह तकनीक कपास मे कीड़े लगने से पहले किसानों को जानकारी प्रदान करेगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने किसानों को संबोधित भी किया।







