A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरनागपुरमहाराष्ट्रराजनीति और प्रशासन

राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता छगन भुजबल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली


वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता छगन भूजबल ने मंगलवार 20 मई को महाराष्ट्र कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ले ली है। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद छगन भुजबल ने कहा -” कहतें हैं कि अंत भला तो सब भला”। छगन भुजबल ने कहा कि “मैने अभी हर जिम्मेवारी अच्छे तरीके से निभाई है। आगे मुझे जो भी जिम्मेवारी दी जायेगी उसे मैं निष्ठापूर्वक निभाउंगा”। ज्ञात हो कि गत वर्ष 2024 नवंबर में महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार सत्ता में आई। उस समय छगन भुजबल को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में नही लिया गया था जिस कारण से वे लंबे समय से नाराज चल रहे थे। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार छगन भुजबल ने महाराष्ट्र कैबिनेट में एनसीपी नेता धनंजय मुंडे का स्थान लिया है। धनंजय मुंडे ने अपने स्वास्थ्य कारणों के चलते महाराष्ट्र मंत्रीमंडल से त्यागपत्र दे दिया था। मंत्री पद संभालने के बाद छगन भुजबल को खाद्य नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय दिए जाने की संभावना है। इससे पूर्व भी वे दो बार इस मंत्रालय को संभाल चुके हैं। महाराष्ट्र राज्य के नाशिक जिले के येवला से विधायक छगन भुजबल का लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। भुजबल जी राज्य में ओबीसी वर्ग से एक बड़े नेता माने जाते हैं। छगन भुजबल जी इससे पहले की महाराष्ट्र की कई सरकारों उप मुख्यमंत्री तथा कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। छगन भुजबल जी को आज एक बार फिर से मंत्री पद देकर उनकी राजनीतिक नाराजगी को दूर करने की कोशिश की गई है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!