A2Z सभी खबर सभी जिले की

सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को सात निश्चय योजना के तहत जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र से संचालित योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

 

पूर्णियाँ में मंगलवार को प्रेक्षा गृह पूर्णिया में चल रहे प्रशिक्षण “पोषण भी पढाई भी” कार्यक्रम में पूर्णिया प्रखण्ड के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को सात निश्चय योजना के तहत जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र से संचालित योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

सभी सेविकाओं से अपील किया गया की अधिक से अधिक संख्या में आर्थिक हल युवाओं के बल अंतर्गत बिहार सरकार के द्वारा संचालित योजना का लाभ उठाने के लिए अपने -अपने पंचायतों से ज्यादा से ज्यादा छात्र एवं छात्राओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

ताकि इस योजना का लाभ लेकर छात्र अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सहायक प्रबंधक डीआरसीसी द्वारा जानकारी दी गई की बिहार सरकार के द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ऋण सुलभ कराने के उद्देश्य से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को संचालित किया गया है।FB IMG 1747747310165

FB IMG 1747747307045 । जिले के ऐसे विद्यार्थी जो आर्थिक तंगी के कारण अपने आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, वे इस योजना के तहत लोन प्राप्त कर अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।

इस योजना के तहत विद्यार्थियों को 12 वीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए बिहार सरकार द्वारा अधिकतम चार लाख की राशि प्रदान करने का प्रावधान है।

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत वैसे बेरोजगार युवा एवं युवती जो मात्र इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हैं और जिनका उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है उन्हें रोजगार ढूंढ़ने हेतु प्रत्येक माह 1000 रुपए अधिकतम 2 वर्ष तक दिया जाता है। साथ ही तीन माह का कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

कुशल युवा कार्यक्रम के तहत मेट्रिक/इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को तीन माह का कंप्यूटर, भाषा संवाद एवं व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण दिया जाता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!