A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

दस दिवसीय नाट्य कार्यशाला हुआ आयोजित।

ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाए ग्रहण कर रही भारतेन्दु नाट्य शास्त्र की सांस्कृतिक कला।

अयोध्या
संवादाता शेर बहादुर शेर की रिपोर्ट
IMG 20250522 WA0011 3IMG 20250522 WA0012 1सांस्कृतिक शिक्षा को ग्रामीण क्षेत्र मे बढ़ावा देने और छात्राओं में आत्मविश्वास तथा अभिव्यक्ति की क्षमता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) एवं सुमित्रा बालिका इण्टर कॉलेज, हैदरगंज बाजार के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय रंग पाठशाला आयोजित की गई है । जिसके अन्तर्गत वाचिक अभिनय कार्यशाला का संचालन किया गया है । कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्रबंधक राजकुमार श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य नीलम श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।

इस कार्यशाला का संचालन विकास दुबे द्वारा किया जा रहा है,। जो IMG 20250522 WA0010 1भारतेन्दु नाट्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं और रंगमंच तथा सिनेमा दोनों में सक्रिय व सफल कलाकार के रूप में पहचान बना रहे हैं। कार्यशाला का मुख्य विषय है – “वाचिक अभिनय और उसका आम जीवन में उपयोग”, जिसमें प्रतिभागियों को संवाद अदायगी, उच्चारण, आत्म-प्रस्तुति और भाव-व्यक्ति जैसे पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विद्यालय के शिक्षक विवेक शर्मा, मधुलिका दुबे ,नीलम पांडे की प्रेरणा और सहयोग से यह आयोजन संभव हो सका है, जिनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को सृजनात्मक मंच उपलब्ध कराना है।
चौदह मई से तेईस मई तक चलने वाले इस रगपाठशाला मे पहले से निश्चित रूप छात्राओं में संप्रेषण कौशल, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। जो क्षेत्र के लिए एक उपलब्धि हासिल होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!