चतुर्वेद शतकम् पारायण यज्ञ एवं वेद कथा का भव्य आयोजन 23 से 25 मई तक
झारखंड /
मंदिर
गोड्डा : जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत अमरपुर, पथरा के लाल डंगाल आर्य समाज मंदिर में 23 मई से 25 मई तक तीन दिवसीय प्रकृति के सुरमय वातावरण में चतुर्वेद शतकम् पारायण यज्ञ एवं वेद कथा भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन आर्य समाज ग्रामवासी अमरपुर व परीक्षित प्रेमी आर्य प्रधान सत्यदेव गुप्ता, आर्य संरक्षक भावेश शास्त्री, मंत्री अभिमन्यु मंडल आर्य, गणेश आर्य समन्वयक, शुकदेव आर्य, दिवाकर आर्य कोषाध्यक्ष के अगुवाई में वर्ष 1976 ईस्वी से अब तक कि छठवीं बार होने जा रहा है, लेकिन इस बार सबसे बड़ी गौरव की बात यह है कि आर्य समाज मंदिर प्रांगण में होने जा रहा है।
आर्य समाज के महत्त्व को समझते हुए ग्रामवासी सत्यदेव आर्य गुप्ता ने मंदिर निर्माण के लिए लगभग 1 एकड़ भूमि दान में दिया जहां मंदिर निर्माण के बाद पहली बार इस वर्ष अपार हर्ष के साथ तीनदिवसीय चतुर्वेद शतकम् पारायण यज्ञ एवं वेद कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से विद्वान एवं कथाकार आचार्य प्रभामित्र अन्तर्राष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता पंचकूला हरियाणा, आचार्या आवृति प्रभा पंचकूला हरियाणा, नैनश्री प्रज्ञा शास्त्री, भजनोपदेशिका देवरिया डॉ० अम्बिका शास्त्री कन्या गुरूकुल चोटीपुरा अमरोहा, डॉ० अंगिरा शास्त्री कन्या गुरूकुल चोटीपुरा, अमरोहा ब्रह्मचारिणी प्रकृति देव कन्या गुरूकुल विश्ववारा रूड़की, हरियाणा आमंत्रित हैं। वहीं आयोजनकर्ताओं ने धर्मप्रेमी सज्जनों को उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए कहा था कि विद्वानों के आशीर्वचन को सुनकर जीवन को सफल बनाएंगे।
बांसगांव तहसील सभागार में शिक्षकों को मिले कैशलेस चिकित्सकीय कार्ड
08/07/2026
अर्जुनपुरा में खेत जाते किसान को राह में मिला अजीब वन्यजीव, वन विभाग से नियमित गश्त की कि मांग
08/07/2026
वाराणसी, न्यूज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से आज। बुद्धवार प्रदेश के लाखों शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को एक बड़ा ऐतिहासिक उपहार दिया है। वाराणसी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने शिक्षकों के लिए बहुप्रतीक्षित ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का भव्य शुभारंभ किया। वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल (टीएफसी) में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 15 शिक्षकों को ‘कैशलेस हेल्थ कार्ड’ सौंपकर इस कल्याणकारी योजना का पूरे प्रदेश में शंखनाद किया। आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर शुरू हुई इस योजना से अब उत्तर प्रदेश के करीब 12 लाख शिक्षकों और उनके आश्रित परिजनों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की संजीवनी मिल सकेगी।
08/07/2026
कलेक्टर ने मालखेड़ा एवं जावी के प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण
08/07/2026
मनासा में बड़ा हादसा टला, बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला बाहर
08/07/2026
राज्य गृह मंत्री जवाहर सिंह द्वारा ब्रजनगर में एक्सरे मशीन का लोकार्पण
08/07/2026
ग्रामीण सेवा शिविर- 2026’’’’’’’’’* *25 वर्ष के बाद ढलाराम को मिला पुश्तैनी मकान का पट्टा*
08/07/2026
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा में डबल ड्यूटी का विरोध, शिक्षकों ने रोटेशन से ड्यूटी लगाने की उठाई मांग
08/07/2026
ओबीसी सर्वे : निष्पक्ष व सटीक कार्य कर जिम्मेदारी निभाएं—राणावत
08/07/2026
पितृपक्ष मेला 2026के सफल, स्वच्छ एवं श्रद्धालु अनुकूल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी है l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!