गोड्डा/ महागामा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विश्वासखानी पंचायत के विश्वासखानी कुशवाहा टोला में पेयजल संकट ग
बंद पड़ा पेयजल सुविधा
हरा गया है। गांव के कुशवाहा टोला में लगा सोलर जलमीनार करीब 6 महीने से खराब पड़ा है। सोलर जलमीनार 15वें वित्त से करीब पांच वर्ष पूर्व करीब तीन लाख की लागत से बना था। सोलर जलमीनार बनने से ग्रामीणों को पेयजल की परेशानी दूर हो रही थी। टोला के लोगों को जलमीनार लगने के कारण ग्रामीणों को स्वच्छ पानी मिल पा रहा था इससे ग्रामीणों में काफी खुशी थी। मगर अभी खराब हो जाने के कारण यह जलमीनार न सिर्फ टोला के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, बल्कि अगल-बगल के टोला वालों भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बताते चलें कि इस गांव में प्रत्येक वर्ष गर्मी के समय पेयजल के लिए काफी परेशानी होती है। गांव में लगे चापाकल भी सुख जाते हैं। चापाकल सूखने के कारण ग्रामीणों को दूसरे के घर में लगा चापाकल व पेयजल ही उनका सहारा है। सोलर जलमीनार लगने के कारण ग्रामीणों में काफी खुशी थी कि अब दूसरे के घरों में जाकर पानी के लिए नहीं जाना पड़ता है यह जलमीनार खराब होने के कारण ग्रामीणों के चेहरे का मुस्कान छीन गया है। अब ग्रामीणों को डब्बे का पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। ग्रामीण महंगे दाम पर पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। वहीं राकेश सिंह, दिलीप सिंह, न्यूटन सिंह, प्रताप सिंह, अरविंद मंडल, विकास सिंह, गुलाबी मंडल आदि ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि से सोलर जलमीनार ठीक कराने की मांग की है, लेकिन जलमीनार ठीक करने को लेकर कोई पहल होते नहीं देखा जा रहा है।