
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: छत्तीसगढ के रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी रामजीलाल अग्रवाल का का 96 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हो गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल25 मई रविवार को किया जायेगा। जानकारी अनुसार वीआईपी रोड मौलश्री विहार से कल सुबह दस बजे उनकी अंतिम यात्रा मारवाड़ी श्मशान घाट तक निकाली जायेगी। रामजीलाल अग्रवाल- बृजमोहन अग्रवाल, सावित्रि देवी अग्रवाल, गोपालकृष्ण, विजय अग्रवाल योगेश अग्रवाल, और यशवंत अग्रवाल के पिता थे। रामजीलाल अग्रवाल अग्रवाल समाज के संरक्षक और एक गौ सेवक भी थे। अग्रवाल समाज के समस्त पदाधिकारियों ने रामजीलाल अग्रवाल के निधन पर शोक प्रकट किया है।