
✍️ अजीत मिश्रा (खोजी) ✍️
विकासखंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत धौरहरा में सचिव रवि प्रकाश पाण्डेय एवं ग्राम प्रधान अनिल कुमार सिंह के भ्रष्टाचार की खुल रही पोल।
बहादुरपुर – बस्ती
ग्राम प्रधान अनिल कुमार सिंह एवं सचिव रवि प्रकाश पाण्डेय द्वारा अवैध रूप से विमल सिंह के घर से काली माता के स्थान तक खड़ंजा उखाड़ करके आर.सी.सी. सडक का निर्माण फर्जी तरीके से विना मास्टर रोल निकाले 70% कार्य किस यंत्र से कर दिया गया पूर्ण।
विकासखंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत धौरहरा के सचिव द्वारा भ्रष्टाचार पूर्ण तरीके से बिना मास्टर रोल चलाएं फर्जी तरीके से 70% कार्य को कैसे कराया गया पूरा उठ रहा है बड़ा संदेह भरा सवाल।
ग्राम पंचायत धौरहरा मे विमल सिंह के घर से काली माता के स्थान तक खड़ंजा उखाड़ने की अनुमति किस विभाग ने ग्राम प्रधान एवं चर्चित सचिव रवि प्रकाश पांडे को दिया उठ रहा है बड़ा सवाल।
खड़ंजा उखाड़ने से 70% आर. सी. सी निर्माण करने का सूत्र बताते हैं कि एक भी मजदूर का नहीं निकाला गया मास्टर रोल तो फिर किसने किया काम कहां से आई निर्माण सामग्री कितने का लगा बजट क्यों नहीं लगाया गया एस्टीमेट बोर्ड स्पष्ट है रवी प्रकाश पांडे और ग्राम प्रधान की मिली भगत से हो रहा भारी भ्रष्टाचार।
धौराहरा ग्राम पंचायत निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि पूर्व में इसी सड़क पर मिट्टी कार्य हवा हवाई रहा किसी भी किसान के खेत से मिट्टी नहीं निकली गई तो आखिर कैसे हुआ था चकरोड पटाई का कार्य…..
शग्राम प्रधान अनिल कुमार सिंह ने खुद बयान दिया कि किसानों ने मिट्टी जब नहीं दिया तो हमने ट्राली से मिट्टी लाकर चकरोड की पटाई कराया *भ्रष्टाचार की अनोखी कहानी प्रधान ने खुद कही।
इस चकरोड पटाई कार्य में ग्राम प्रधान के पिता भी रहे मनरेगा मजदूर बिना कार्य किये प्राप्त किये फर्जी मनरेगा मजदूरी मेहरबान रहे सचिव साहब।
अरविंद कुमार सिंह अपने ग्राम पंचायत के सचिव रवि प्रकाश पांडे तकनीकी सहायक पर 70%आरसीसी सड़क अबैध तरीके से बिना मास्टर रोल के बनाने एवं पूर्व में मिट्टी कार्य को खुद ही प्रधान ने ट्रॉली से कराने की बात कही है इसका भी आरोप विकासखंड बहादुरपुर के जिम्मेदार अधिकारियों पर लगाते हुए सचिव रवि प्रकाश पांडे के काले कारनामों की जांच कराने के लिए उच्च स्तर तक जाने की तैयारी बनाने की बात कही है।
बस्ती जनपद के तेज तर्रार मुख्य विकास अधिकारी के आंखों में धूल झोंक कर रवि प्रकाश पांडे ग्राम पंचायत धौरहरा में बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम देने की तरफ अग्रसर है अब देखना है क्या कार्यवाही भ्रष्टाचारी सचिव पर होती है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले सचिव रवि प्रकाश पांडे विकासखंड बहादुरपुर के अभिलेख में दर्ज मोबाइल नंबर को बंद करके जिम्मेदारी का जवाब देने से काट रहे किनारा।
लापरवाह खंड विकास अधिकारी बहादुरपुर की लापरवाही से विकासखंड के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी विकासखंड के अभिलेख में बिना हस्ताक्षर किए क्षेत्र के नाम पर रहते हैं फरार इसकी जांच सीसी पुटेज से की जा सकती है।
ग्राम पंचायत धौरहरा के प्रधान से निवेदन पूर्वक मसटर रोल निकलवा कर नाम मात्र के मजदूर लगाकर भारी संख्या का मास्टर रोल चलाया जा रहा है इन्हें मुख्य विकास अधिकारी का नहीं लगता है डर सचिव साहब का नारा है मास्टर रोल निकाल कर जैसे-तैसे काम करो बाकी का हम देख लेंगे जुगाड़ और सचिव रवि प्रकाश पांडे ऐसा करें क्यों ना जब जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह सोशल ऑडिट के नाम पर विकासखंड बहादुरपुर के ब्लॉक परिसर में आनन फानन में फरमान जारी करके नोटों का इशारा करके विकास की समीक्षा करके ग्राम विकास अधिकारियों समेत समस्त सचिव को नारा दिए धन की व्यवस्था तुम देखो बाकी विकास का रिपोर्ट हमारे ग्राम पंचायत सोशल ऑडिट कर्मचारी कर देंगे तो लाजमी है रवि प्रकाश पांडे भ्रष्टाचार करेंगे ही जब घर का मुखिया ही ब्लॉक ब्लॉक दौड़कर चंद मिनट में व्हाट्सएप वाला आदेश जारी करके ADO ISB की मिली भगत से ब्लॉक परिसर में समस्त सचिव की बैठक को करा रहे है संपन्न।














