A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

तेज रफ्तार कार चालक ने एक वकील को कुचला

Screenshot 20250524 174445 Chrome वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी अनुसार नागपुर शहर के वर्धारोड पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर चल रहे वकील को कुचल दिया। इस दुर्घटना में वकील को गंभीर चोटें आई है। वकील को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस घटना के बाद आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया गया और एक चेतावनी के बाद उसे छोड़ दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार नागपुर के वर्धारोड अजनी चौक पर यह दर्दनाक घटना घटी है। एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर से जा रहे वकील को जोरदार टक्कर मार दी और टक्कर मारने के बाद गाड़ी नही रोकी जिससे इस घटना मे वकील कार के बोनट से चिपके रहे उसके बाद भी कार चालक कार चलाता रहा। सड़क पर इस गंभीर हादसे को देखने के बाद स्थानीय नागरिकों ने हिम्मत करके मुश्किल से कार को रूकवाया और हादसे में गंभीर रूप से घायल वकील मुबाशिर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी अनुसार घायल वकील की हालत गंभीर है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हादसे के आरोपी कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बजाज नगर थाने ले गई जहां पर आरोपी कार चालक का स्वास्थ्य परिक्षण करने के बाद उसे छोड़ दिया। इस गंभीर हादसे के बाद जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से से अनुरोध किया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ उचित कार्यवाही की जानी चाहिए जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना को होने से रोका जा सके।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!