A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

बुंदेलखंड में पर्यटन की वृद्धि के लिए अपार संभावनाएं

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। मध्य प्रदेश की सरकार पर्यटन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित और इसके लिए लगातार विकास कार्य कर रही है एवं बुंदेलखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं इस पर लगातार कार्य किया जा रहे हैं उक्त विचार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के द्वारा सागर की लाखा बंजारा झील सागर में 196 लाख से तैयार होने वाले वोट क्लब जलक्रीडा केंद्र के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,श्याम तिवारी,शैलेश केशरवानी,आकाश तिवारी,अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, नगर निगम उपायुक्त एस एस बघेल,सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जुही गर्ग, नगर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार कश्यप, मुख्य अभियंता पर्यटन विकास निगम दिलीप श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री पर्यटन विकास निगम किशोर कुमार चौरसिया, सहायक केंद्रीय पर्यटन विकास निगम मनीष डेहरिया, उप यंत्री पर्यटन विकास निगम पवन धाकड़ सहित अन्य जन प्रतिनिधि अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जन समुदाय मौजूद था।मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार पर्यटन संस्कृति को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है जिसके तहत रामराजा सरकार में 200 करोड रुपए की लागत श्री रामराजा लोक का निर्माण किया जा रहा है, चित्रकूट, बांदकपुर में भी बड़े विकास कार्य किया जा रहे हैं जो की शीघ्र ही मूर्त रूप लेंगे। मंत्री लोधी ने कहा कि दमोह में रानी दमयंती बाई संग्रहालय एवं किले का जीर्णोद्धार 20 करोड रुपए की लागत से किया जाएगा, इसी प्रकार पन्ना में डायमंड म्यूजियम भी बनाया जाएगा, इसी प्रकार रामवन गमन पथ का भी कार्य चल रहा है। ‌मंत्री लोधी ने कहा कि सागर के छोटा तालाब के लिए दो करोड रुपए की राशि से विकास कार्य किया जाएगा, इसी प्रकार 50 लाख रुपए की राशि से सागर के पुरातत्व संग्रहालय का विकास एवं विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन संस्कृति के लिए शासन के पास राशि की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सागर विधायक जैसे विधायक आपको मिले हैं विधायक शैलेंद्र जैन लगातार विकास की बात करते हैं और आज सागर विकास की दृष्टि में महानगरों की तर्ज पर विकास कर रहा है। विधायक ने कहा कि आज सागर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ रहा है जब लाखा बंजारा झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल क्रीड़ा केंद्र स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि लाखा बंजारा झील को सागर वासियों की सुविधा की दृष्टि से दो भागों में बांटा गया है बड़ी तालाब को तैयार किया जा चुका है अब छोटे तालाब के जीर्णोद्धार के लिए आपकी मदद की आवश्यकता है हमें विश्वास है कि मध्य प्रदेश की सरकार एवं आपका विभाग अवश्य ही छोटे तालाब के जीर्णोद्धार एवं संरक्षित करने के लिए राशि उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं इसके माध्यम से बुंदेलखंड पर्यटन की दृष्टि में अपार वृद्धि करेगा।
उन्होंने इसी प्रकार सागर के पुरातत्व संग्रहालय के विकास एवं विस्तार के लिए भी राशि की आवश्यकता बताई उन्होंने कहा कि इस लाखा बंजारा झील में जल क्रीड़ा केंद्र स्थापित होने से जल संबंधी सभी खेल उपलब्ध होंगे एवं इसमें पर्यटकों के लिए सभी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएगी जिससे कि उनको सुरक्षा भी प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि सागर लाखा बंजारा झील में आकाश तिवारी के द्वारा जो कार्य पर्यटन की दृष्टि में किए जा रहे हैं इससे लाखा बंजारा झील का नाम प्रदेश स्तर पर अंकित हो रहा है। महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा सागर में विकास की लहर चल रही है और अब यह लहर रुकेगी नहीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन सागर के लिए महत्वपूर्ण दिन है जब पर्यटन विभाग के द्वारा लाखा बंजारा झील में जलक्रीड़ा केन्द्र का भूमि पूजन किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!