A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना दक्षिण पुलिस ने वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

थाना दक्षिण पुलिस ने वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 30 मई — थाना दक्षिण पुलिस ने चोरी के मामलों में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

गिरफ्तार किए गए युवक का नाम विशाल पुत्र सतीश है, जो मूल रूप से नट वाली गली, हिमायुपुर, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद का निवासी है और फिलहाल रामगढ़ के सेलई इलाके में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, विशाल के खिलाफ थाना दक्षिण में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के समय उसके पास से बरामद हथियार के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में नया मामला दर्ज किया है। उसे आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया।

इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिंह समेत पुलिस टीम के कई सदस्य शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!