
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र अंतर्गत मकरोनिया चौराहे पर हो रहे सौंदर्यकरण निर्माण कार्यों का नरयावली विधायक इंजी.श प्रदीप लारिया नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार के द्वारा स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया एवं जल्द से जल्द काम को पूरा करने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए भी आवश्यक कार्य जो भी हो सकते हैं उसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मकरोनिया के सभी पार्षद बलवंत सिंह ठाकुर, नरेंद्र सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर, दिनेश दक्ष जितेंद्र खटीक, कमलेश कुशवाहा, सोनू यादव, निशांत आठिया जी मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, मधुकर जाटव, परशुराम मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पवन शर्मा उपयंत्री, सत्यम देवलिया, श्रीमति वर्षा साहू, शनि जैन उपस्थित रहे।