A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रमौसम

महाराष्ट्र राज्य में मानसून की गति धीमी, तापमान बढ़ने लगा

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: इस वर्ष महाराष्ट्र में मानसून तय समय से पहले ही पहुंचा। मई के महिने में ही राज्य में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई और इस वजह से कई नदियों नालों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। किन्तु अब बारिश की गति धीमी होते नजर आ रही है। शनिवार को मुंबई में हल्की बारिश हुई। रविवार 01जून को वातावरण में कहीं बारिश के संकेत नही थे। महाराष्ट्र राज्य में मानसून की शुरुआत तो जोरदार तरीके से हुई किन्तु समय के साथ इसकी गति धीमी हो गई है। इस वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसूनी हवाएं तेजी के साथ चली जिससे मानसून देश में जल्दी पहुंच गई। मई के अंतिम सप्ताह में राज्य में प्रवेश करने वाली बारिश ने कोंकण मराठवाड़ा मध्य महाराष्ट्र में जोरदार बारिश जोरदार तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज की। विदर्भ के कई जिलों भी तेज बारिश देखी गई। अब पिछले चार दिनों से राज्य के हिस्सों में बारिश में विराम लगता दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मानसून का प्रवाह कमजोर हॅ गया है। इससे राज्य में बारिश कम होगी। विदर्भ मे कुछ जगहों पर भारी बारिश की की संभावना है। पिछले चौबीस घंटे से मानसून थम सा गया है।पुणे मुंबई कोंकण नागपुर में बारिश अभी नही हो रही तापमान मे बढ़ोतरी हुई है। कृषि विभाग ने किसानों को अभी बुआई में जल्दबाजी नही करने की सलाह दी है। अभी अगले कुछ दिनों तक मानसून धीमी रहने की संभावना है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!