उत्तर प्रदेशबस्ती

लेखपाल के स्थानान्तरण की मांगः डीएम को सौंपा पत्र

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। लेखपाल के स्थानान्तरण की मांगः डीएम को सौंपा पत्र।।

बस्ती । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार गौतम ने सोमवार को जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्र प्रशासनिक अधिकारी को साैंंपा। मांग किया कि बस्ती सदर तहसील क्षेत्र के मुण्डेरवा के लेखपाल क्षेत्र संख्या 83 में नियम विरूद्ध ढंग से नियुक्ति निरस्त कर उनका स्थानान्तरण कराया जाय।

डीएम को दिये पत्र में कहा गया है कि लेखपाल जितेन्द्र सिंह पिछले 5 वर्षो से क्षेत्र संख्या 83 में लेखपाल पद पर कार्यरत थे। शिकायतों के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी ने उनका स्थानान्तरण हर्रैया तहसील में कर दिया था किन्तु लेखपाल जितेन्द्र सिंह ने अपने प्रभाव, दबाव का प्रयोग कर पुनः अपनी नियुक्ति मुण्डेरवा में करा लिया। इससे स्थानीय नागरिकों में रोष है। नगर पंचायत मुण्डेरवा के 5 सभासदों और आम जनता ने उप जिलाधिकारी सदर से उक्त लेखपाल के अन्यत्र स्थानान्तरित किये जाने की मांग किया था किन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई। मांग किया कि शासनादेश के अनुरूप लेखपाल जितेन्द्र सिंह का स्थानान्तरण कराया जाय।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!