
्पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश ्
आगरा. 05 जून 2025. आज गुरूवार को मण्डलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में हेरिटेज फण्ड समिति की बैठक सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम आगरा मंडल में प्रगतिमान पर्यटन विकाय कार्यों की समीक्षा की गयी। कार्यदायी संस्था द्वारा यूपीपीसीएल द्वारा जनपद आगरा में शाहगंज में फूलेश्वर महादेव मंदिर, खैरागढ़ में रामजीराम बाबा मंदिर दिगरौता, बाबा बनखंडी महादेव मंदिर, रहनकलां में नगर कोटा माता मंदिर, सीकरी के ग्राम मागरौल गूजर में पश्चिमाई मंदिर, फतेहाबाद के मैवली खुर्द बीच का शाला में शिवाजी मंदिर आदि का पर्यटन विकास कार्य पूर्ण किया गया। आयुक्त महोदय ने बटेश्वर में प्राचीन पवित्र कुण्ड का विकास कार्य नवंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वन विभाग द्वारा सूर सरोवर पक्षी विहार, कीठम में ईको टूरिज्म का विकास कार्य पूर्ण कराया गया। वहीं सहभागिता योजना में कराये गये विकास कार्य को लेकर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष महोदया ने अवगत कराया कि कुल 16 कार्य है जिनमें 8 पूर्ण हो चुके हैं जबकि 8 कार्य प्रगतिमान हैं। महोदय ने निर्देश दिए कि शेष सभी विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।
वहीं जनपद फिरोजाबाद में यूपीपीसीएल के 50 कार्य हैं जिनमें 28 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। सहभागिता योजना में 5 कार्यों में से दो पूर्ण हो चुके हैं। जनपद मैनपुरी में 28 में से 23 विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं। जनपद मथुरा में सभी 6 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। वहीं सहभागिता योजना में 6 में से 2 विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं। आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गये कि निर्धारित समय के अनुसार सभी पर्यटन विकास कार्यों को ससमय व गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
जनपद आगरा में प्रस्तावित नई कार्य योजनाएं भी बैठक में प्रस्तुत की गयीं। जिसमें 41 कार्यों का प्रस्ताव रखा गया। इसमें मुख्य रूप से सदर बाजार के निकट सरदार पटेल गार्डन का विकास, यमुना किनारे राजकीय उद्यान का विकास एवं राजकीय उद्यान में लाल बलवन्त सिंह की छतरी के निकट पर्यटन विकास कार्य कराये जाएंगे। इसके अलावा आगरा की सभी विधानसभाओं में प्रमुख मंदिरों का भी विकास कार्य इसमें प्रस्तावित है। बैठक के अंत में हेरिटेज फण्ड पर भी चर्चा की गयी। आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गये कि ताजमहल प्रवेश द्वार के पास लाॅकर रूम का विस्तार किया जाए। साथ ही पर्यटकों द्वारा एक ही दिन में कई स्मारकों के भ्रमण करने या फिर बड़े समूह में स्मारक में आने वालों को टिकट में रियायत देने या अन्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।