A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक

IMG 20250610 WA0373

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में प्री मैट्रिक छात्रवृति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति, निःशुल्क साईकिल वितरण योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989, बिरसा आवास निर्माण योजना, जाहेरथान घेराबन्दी योजना, कब्रिस्तान घेराबन्दी योजना, आदिवासी संस्कृति एवं कला केन्द्र निर्माण योजना, संविधान की धारा 275 (1) के तहत संबंधित योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डा-जगुआ), पीएम-जन्मन योजना एवं वनाधिकार अधिनियम, 2006 के तहत् वन पट्टा वितरण योजना की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अन्य जरूरतमंद वर्गों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से पात्र लाभुकों तक पहुँचाया जाए।
उक्त बैठक में परियोजना निदेशक, आई०टी०डी०ए० रवि जैन, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डी०पी०एम०, जे०एस०एल०पी०एस०, दुमका एवं आई०टी०डी०ए० कार्यालय के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता उपस्थित रहे।

सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में प्री मैट्रिक छात्रवृति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति, निःशुल्क साईकिल वितरण योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989, बिरसा आवास निर्माण योजना, जाहेरथान घेराबन्दी योजना, कब्रिस्तान घेराबन्दी योजना, आदिवासी संस्कृति एवं कला केन्द्र निर्माण योजना, संविधान की धारा 275 (1) के तहत संबंधित योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डा-जगुआ), पीएम-जन्मन योजना एवं वनाधिकार अधिनियम, 2006 के तहत् वन पट्टा वितरण योजना की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अन्य जरूरतमंद वर्गों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से पात्र लाभुकों तक पहुँचाया जाए।
उक्त बैठक में परियोजना निदेशक, आई०टी०डी०ए० रवि जैन, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डी०पी०एम०, जे०एस०एल०पी०एस०, दुमका एवं आई०टी०डी०ए० कार्यालय के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!