A2Z सभी खबर सभी जिले की

पूर्व सांसद राजकुमारी रत्न सिंह के पति महराज जय सिंह सिसोदिया का निधन, कालाकांकर किले में ली अंतिम सांस

IMG 20250610 WA0015

 

पूर्व सांसद राजकुमारी रत्न सिंह के पति महराज जय सिंह सिसोदिया का निधन, कालाकांकर किले में ली अंतिम सांस

लंबी बीमारी के चलते दुनिया को अलविदा कह गए, प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के पति जय सिंह सिसोदिया!

भाजपा नेत्री रत्ना सिंह के पति महाराज जय सिंह सिसोदिया के निधन से राजघराने में शोक की लहर!!*

राजस्थान/प्रतापगढ़

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

प्रतापगढ़:- उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ जिले की वरिष्ठ भाजपा नेत्री और कालाकांकर राजघराने की राजकुमारी, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के पति महाराज जय सिंह सिसोदिया का लंबी बीमारी के चलते बीते सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने कालाकांकर किले में अंतिम सांस ली। उनके निधन से जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई है और शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का जिले और गई जनपदों से भी तांता लगा हुआ है। महाराज जय सिंह सिसोदिया, जानकारी के अनुसार राजस्थान के प्रतापगढ़ रियासत के शाही वंशज थे और महान योद्धा महाराणा प्रताप के वंशज माने जाते हैं। लंबे समय से बीमार चल रहे राजा जय सिंह एक गरिमामयी, शालीन और प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के धनी थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राजकुमारी रत्ना सिंह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र से 1996, 1999 और 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद रह चुकी हैं। साल 2019 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। रत्ना सिंह के पिता राजा दिनेश सिंह इंदिरा गांधी के बेहद करीबी माने जाते थे और देश के विदेश मंत्री समेत कई अहम पदों पर रहे थे। महाराज जय सिंह सिसोदिया के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और राजघराने से जुड़े लोगों का कालाकांकर किले पर जुटना शुरू हो गया। विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। जय सिंह सिसोदिया बेहद ही सरल स्वभाव के  जाने जाते थे। वे अब इस दुनिया में नहीं रहे पूरा साम्राज्य छोड़ इस दुनिया को बीमारी के चलते अलविदा कह गए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!