
फिरोजाबाद | थाना नारखी
747 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 747 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त विजय पुत्र अमरसिंह, निवासी बदनपुर कोटला, थाना नारखी, उम्र लगभग 42 वर्ष है। उसे 11 जून 2025 को एनएच-2 हाईवे की ओर बैंदी की पुलिया के सर्विस रोड से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 747 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना नारखी पर अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष राकेश कुमार
उपनिरीक्षक विशाल सोरान
उपनिरीक्षक गौरव कुमार चौहान
कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह
चालक कांस्टेबल यशपाल सिंह
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।