
फिरोजाबाद | थाना शिकोहाबाद
अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
शहर में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए थाना शिकोहाबाद पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई।
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा पुराने इटावा रोड स्थित काशीराम तिराहे के पास से अभियुक्त खुर्शीद पुत्र रशीद, निवासी रुकनपुरा, थाना शिकोहाबाद को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। इस संबंध में थाना शिकोहाबाद पर मुकदमा संख्या 375/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार
उपनिरीक्षक मन मोहन शर्मा
कांस्टेबल नीरज कुमार
पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान और अधिक तेज़ी से चलाया जाएगा ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।