A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

डॉक्टर इरशाद के नेतृत्व में हुआ महिलाओं के जांच शिविर का आयोजन।।

  1. IMG 20250614 WA0209

IMG 20250614 WA0213डॉक्टर इरशाद के नेतृत्व में हुआ महिलाओं के जांच शिविर का आयोजन।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी 

खलारी। पीएचसी खलारी में 102 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, मातृ-शिशु सुरक्षा पर विशेष जोर

खलारी : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खलारी में शनिवार को गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 102 महिलाओं की जांच की गई। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना था। शिविर का नेतृत्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इरशाद ने किया। उनकी देखरेख में महिलाओं की शारीरिक जांच, वजन, ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, और अन्य जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साथ ही, आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड, टेटनस इंजेक्शन, ओआरएस और जरूरी दवाइयां वितरित की गईं। महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित जांच और सुरक्षित प्रसव के लिए जागरूक किया गया। पी एच सी शिविर में बुढ़मू  सी एच सी से आई स्त्री विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी सिंह के द्वारा 102 महिलाओं का जांच कर परामर्श दिया गया। सह सहयोगी में डॉ. डी पी सिंह सी एच ओ अंजना नाग श्रृष्टि, ए एन एम पूनम कुमारी,  किरण, प्रफुलती, अनीता एल टी में परवेज खान , तब्बू, सत्यम, एस  आई में मिथिलेश मंडल सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस तरह के शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिल रही है और महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रही हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!