महराजगंज। उत्तर प्रदेश बाल विकास परियोजना विभाग में सीडीपीओ के बम्पर तबादले किए गए हैं। कुल 63 सहायक बाल विकास अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें शाहजहांपुर रायबरेली मिर्जापुर महराजगंज आदि जनपदों में सीडीपीओ के तबादले उनकी नीजी अनुरोध कुछ के प्रशासनिक व कुछ सीडीपीओ के जनहित कारणों से तबादले किए गए हैं। इनमें महराजगंज में राजेन्द्र कुमार देवरिया से महराजगंज एवं बलिया से अजय कुमार नायक का महराजगंज तबादला किया गया है।