A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

नशा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देश

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। कलेक्टर संदीप जी आर ने विगत दिवस अधिकारियों को निर्देशित दिए थे कि सार्वजनिक स्थानों पर जो भी नशा करता है उस पर सख्त कार्रवाई करें एवं पेनाल्टी लगाकर अनुशासनात्मक कार्रवाई करें। इसी प्रकार स्कूल-कॉलेज परिसरों को भी नशा मुक्ति परिसर बनाएं। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल-कॉलेज को नशा मुक्त करने के लिए स्कूल कॉलेज में जाकर जन जागरूकता अभियान चलाएं एवं नशा से होने वाले नुकसान की जानकारी भी दें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान, विद्यालय एवं कॉलेज परिसर के आसपास पान, तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट सहित अन्य नशा की दुकानों को तत्काल हटाने की कार्रवाई करें।
कलेक्टर के निर्देशों के परिपेक्ष्य में राहतगढ़ एसडीएम श्री अशोक सैन द्वारा राहतगढ़ स्थित पान-तम्बाकू एवं अन्य नशा की दुकानों पर कार्यवाही करते हुए पान की टपरों को हटाया गया एवं नशा सामग्री को जब्त किया गया।Screenshot 20250617 175121

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!