
प्रेस विज्ञप्ति
महासमुंद जिला, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा
मुख्यालय-छत्तीसगढ़ी भवन
ठा.प्यारेलाल सिंह मार्ग
हांडीपारा रायपुर (छ.ग.)
मो. 98271-50001
जिला- कार्यालय
छत्तीसगढ़ी भवन
अपना मार्केट महासमुंद(छ.ग.)
मो.9009087379
सिरपुर क्षेत्र जंगलों के बड़े गांव में मशाल रैली का धूम,नौजवान,महिला आदिवासी किसान भ्रष्टाचार, शराबबंदी अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के विरुद्ध नारा लगाते हुए निकले जलता मशाल लेके गली- गली ,भ्रष्ट जिला प्रशासन महासमुंद के विरुद्ध आक्रोश – किसान मोर्चा
(किसान नेता चैनसिंग बरिहा, अगरसिंह दीवान,बेनीराम पटेल ने नेतृत्व किया,22 जून को पिरदा में मशाल जुलूस आयोजित है)
महासमुंद 19 जून 2025। आज निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शाम 06 बजे से अवैध करणी कृपा पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट,स्पंज आयरन प्लांट,पावर प्लांट,फेरो एलायंस,सढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध उद्योग को अवैध निर्माण प्रारंभ किया है जिसके विरोध में,विश्व धरोहर सिरपुर बचाने संकल्पित राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसानों का किसान क्रांति मशाल रैली आज अचानाकपुर पहुंचा।जिसके मुख्य अतिथि सत्याग्रह आंदोलनकारी किसान नेता अशोक कश्यप,नाथूराम सिन्हा उपस्थित थे।
मशाल जुलूस लेके निकले गांव के युवा आदिवासी किसान,महिला किसानमशाल जुलूस लेके निकले रंगमंच सुभाष चौक से शुरू होकर दुर्गा चौक,आजाद चौक,गौरा चौक, इंदिरा चौक,सड़क पारा के साथ गांव के समस्त गलियों में जनजागरण कर सुभाष चौक में समापन हुआ।मशाल जुलूस शुभारंभ के पहले उपस्थित सभी ने देश के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दिया ।
मशाल जुलूस का मुख्य मुद्दा (1) अवैध पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट,स्पंज आयरन प्लांट,पावर प्लांट,फेरो एलायंस,सढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध उद्योग को अवैध निर्माण प्रारंभ किया है आपराधिक गतिविधि को बंद कराने।(2)मान. उच्च न्यायालय के आदेश में किसानों की हुई है जीत जिसे परिपालन कराने (3) अवैध करणी कृपा प्लांट के औद्योगिक प्रदूषण से क्षेत्र के खेती,बाड़ी,घर,मकान,दुकान, स्कूल,अस्पताल,मानव जीवन,पशु जीवन हो रहे हैं प्रभावित पर राज्य सरकार कार्यवाही कर उद्योग का संचालन बंद कराए।(4) डीएपी खाद किसानों को प्रदेश स्तर पर उपलब्ध कराए सरकार, व्यापारियों द्वारा अधिक दाम में बेचकर किसानों का कर रहे हैं शोषण राज्य सरकार व्यापारीयों के साथ ज़बाब दो साय सरकार (5) 28 फरवरी किसान ट्रैक्टर रैली पर आपातकाल जैसे व्यवस्था बनाकर ट्रैक्टर जप्ती किसानों की गिरफ्तारी कर लोकतंत्र की हत्या करने वाले जिला प्रशासन पर कार्यवाही कराने।(6) गांव – गांव में पूर्ण नशाबंदी (शराबबंदी) लागू कराने शोषण,भ्रष्टाचार शामिल है।
मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से कुंजल पटेल,सुनहर पटेल,भगवान सिंह विश्वकर्मा,बेनीराम पटेल,रामलाल विश्वकर्मा,चैन सिंह बरिहा,लूकेश्वर सेन,अगर सिंह दिवान,श्यामलाल ध्रुव, उमेंद्र ध्रुव,ज्ञानसिंग बिरहा,नेहरू यादव,रामसिंग दिवान,अशोक कश्यप,नाथूराम सिन्हा,तोषण सिन्हा, प्रहलाद ध्रुव,इंदल पटेल,बिसरू ध्रुव बेनीराम पटेल,श्रीमती राधाबाई सिन्हा,टुकेश्वरी ध्रुव श्याम बाई ध्रुव,जमुना यदु,मोहन बाई जलक्षत्री, ख़ेमिन साहू,रामबाई ध्रुव, रुक्मणि यादव,पुष्वैया धीवर,बनवासा यादव, सहित भारी संख्या में किसान,महिला किसान शामिल थे।
अशोक कश्यप
जिला संगठन प्रभारी
सत्याग्रह आंदोलनकारी प्रभारी
मो.9009087379
Vande Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat
no.201,Harmony emporise Payal -
pallavi society new Manish Nagar-
Somalwada-440015