A2Z सभी खबर सभी जिले की

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को पर्यटन स्थल माण्डू में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

आयुष विभाग द्वारा प्राणायाम कराया गया

 

धार, 20 जून 2025/ केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में 11वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को धार जिले में पर्यटन स्थल मांडू के जहाज महल के सामने प्रातः 6 बजे से आयोजित होगा। यह कार्यक्रम ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए’ थीम पर आधारित रहेगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

इसी कड़ी में कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा शुक्रवार को प्राणायाम योग कराया गया। जिसमें शलभासन कराकर आसन से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया कि प्राणायाम की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें बाये और दाये नासिकरंद्रों से क्रमवार श्वास प्रश्वास रोके, श्वसन किया जाता है। इसके लाभ जैसे मन में निश्चलता लाता है और शांति प्रदान करता है। साथ ही एकाग्रता बढ़ाने में भी सहायक है। यह श्वसन तंत्र को मजबूत करता है। यह कफ विकारों को कम करता है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!