A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गाजनगढ एवं निम्बली टोल पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गाजनगढ एवं निम्बली टोल पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन।
नियमित योगअभ्यास से तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। निशांत श्रीवास्तव.
रोहट: जोधपुर पाली राजमार्ग पे आज ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गाजनगढ़ एवं निम्बली टोल पे योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसने टोल कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया वरिष्ठ सीएसआर एवं सेफ्टी मैनेजर फिरोज खान ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थरखी गई,जो धरती और मानव स्वास्थ्य के आपसी संबंध को रेखांकित करती आज भागदौड़ भरी जिंदगी में सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन संकुचित होता जा रहा है। योग टूटते रिश्तो को जोड़ने का कार्य बखूबी करता है, पवन कुमार एवं रजनीश कुमार ने बताया कि योग से जीवन में जोश और उत्साह आता है। विश्व को योग विज्ञान भारत ने दिया है भारत की सबसे प्राचीन संस्कृति जो सिंधु सभ्यता के नाम से जानी जाती है वहां भी योग के साक्ष्य मिलते हैं। निशांत श्रीवास्तव ने बताए कि जटिलताओं भरे जीवन में आज जब चारों तरफ अशांति का वातावरण है नाना प्रकार की शारीरिक मानसिक बीमारियों से जीवन ग्रसित है ऐसे में योग का नियमित अभ्यास तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने में सहायक है। इस मौके पर एस श्रीकांत, सुदीप सरकार पवन कुमार, रजनीश कुमार,अशोक सिंह, मुख्तार सिंह ब्रजेश सिंह अमित कुमार, आदित्य सिंह नितेश ओझा श्रवण कुमार सहित टोल अधिकारी उपस्थित रहे।
दिनांक 21/06/2025IMG 20250621 WA0128 IMG 20250621 WA0127 IMG 20250621 WA0130 IMG 20250621 WA0131 IMG 20250621 WA0125

Back to top button
error: Content is protected !!