A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेमहाराष्ट्र

श्री महर्षि विद्या मंदिर में योगाभ्यास द्वारा आरोग्य की ओर कदम ।

 

IMG 20250621 WA0051

संजय पारधी चंद्रपुर

चंद्रपुर : श्री महर्षि विद्या मंदिर के दाताला स्थित मुख्य शाखा में 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 को प्रार्थना के साथ हुई ।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने भी प्राणायाम, ध्यान, सूर्य नमस्कार और लगभग 45 मिनट तक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक विभिन्न योगों को किया । शारीरिक और मानसिक विकास के लिए इन योगों की अति आवश्यकता है इसकी जानकारी विद्यार्थियों को दी गई । योग के द्वारा मानसिक स्थिरता ,तनाव मुक्ति तथा ध्यान एकाग्रता बढ़ती है यह बातें उदाहरण के साथ विद्यार्थियों को समझाई गई ।
विद्यार्थियों ने ‘योग ‘यह भारतीय परंपरा के एक अमूल्य निधि है मानकर संपूर्ण कार्यक्रम में अति उत्साह के साथ में भाग लिया । शिक्षक और विद्यार्थियों दोनों ने मिलकर योग हमारे जीवन का और प्रतिदिन का अविभाज्य अंग होना चाहिए यह संदेश दिया ।कुछ विद्यार्थियों ने अपने अनुभव भी दूसरों के सामने रखें, जिनके कारण उनके पढ़ाई में और उनके खेल क्षेत्र में भी उन्होंने प्रगति की इसकी जानकारी लोगों को दी ।इस कार्यक्रम में गुरुकुल शिक्षण संस्था के अध्यक्ष गिरीश चांडक जी सचिव श्री दत्तात्रेय कंचर्लावार , साथ ही विद्यालय की मुख्य अध्यापिका श्रीमती श्रीलक्ष्मी मूर्ति मैडम, उपमुख्य अध्यापिका श्रीमती निशा मेहता मैडम की उपस्थित थे। इस समय आए मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को योग के महत्व को बताया ।विद्यालय की क्रीड़ा शिक्षक श्री रुपेश बोड़े तथा शिक्षिका रुचिता आंबेकर के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के आसनों तथा व्यायाम की जानकारी दी गई ।
इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती प्राजंलि देठे ने किया । विद्यालय की शिक्षिका पूर्वा पुराणिक ने प्रार्थना संकल्प और शांति पाठ विद्यार्थियों को बताया आभार प्रदर्शन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती अनुराधा भांदककर ने किया ।
इस कार्यक्रम के आयोजन में कला क्षेत्र, क्रीडा क्षेत्र के पीटीआई दिनेश कोयचाडे, रूपेश बोड़े,संजय पारधी ,रुचिता आंबेकर ,पायल ठाकरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!