
बचरा दक्षिणी पंचायत सचिवालय में भाजपा द्वारा संकल्प सभा का हुआ आयोजन।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा दक्षिणी पंचायत सचिवालय में भारतीय जनता पार्टी पिपरवार मंडल कमेटी के द्वारा संकल्प सभा का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पिपरवार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार शर्मा ने किया।कार्यक्रम में 2047 तक विकसित भारत बनाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा संकल्प लिया गया।मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओ को विकसित भारत बनाने की शपथ दिलायी गई।साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने,केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिकों तक पहुंचने सहित अन्य बातों पर भी चर्चा की गई।इस मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार शर्मा,चतरा जिला सांसद प्रतिनिधि रविंद्र सिंह,पिपरवार मंडल सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण मंडल, अजय कुमार सिंह,धनराज भोगता,सुखी गंझु,अनिल पांडेय,राघवेंद्र कुमार,अरुण सिंह,रीना देवी,माधुरी देवी, सुनील प्रसाद,पप्पू सोनी, जगदीश महतो,राजा कुमार, राजेंद्र चंद्रवंशी,मुकेश कुमार, आर्यन कुमार,जगदीश भोगता,राजेश कुमार,आरबी सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।