A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड की मासिक बैठक का आयोजन किया गया

देवबंद सहारनपुर नगर में आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बैठक की अध्यक्षता व्यापारी अजीत कुमार जी द्वारा की गई बैठक के अंतर्गत व्यापारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई वही संगठन से जुड़े नए व्यापारियों को सर्टिफिकेट बांटे गए और पटके डालकर उनका स्वागत किया गया । मुख्य रूप से अतिक्रमण एवं प्रशासनिक उत्पीड़न के मामले व लाइसेंस आदि की समस्याओं को लेकर लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया विचार व्यक्त करने वालों में अश्वनी जैन, राजीव गुप्ता, जैनेंद्र शर्मा, दिलशाद चार्ली, अतुल माहेश्वरी,भारत भटनागर आदि ने अपने विचार व्यक्त किया वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापार मंडल सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है आप लोगों का प्यार व्यापार मंडल को बढ़ा रहा है व्यापार मंडल से हर व्यापारी जुड़ना चाहता है नगर का सबसे अग्रणी व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल है व्यापारियों को एक रहना चाहिए आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता कार्यक्रम का सुंदर संचालन अश्विनी गर्ग युवा अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम से में मुख्य रूप से सतीश त्यागी, गोपाल महेश्वरी राजू महेश्वरी, फैजान अंसारी, सुनील कुमार ,अंकित गुप्ता मनीष गर्ग ,मोनू बंसल ,भारत भटनागर ,मोहम्मद आशिक, उज़ैर आलम ,सुशील कुमार शारिक अंसारी ,मुदित गुप्ता, लकी भाई, आदि मौजूद रहे

Back to top button
error: Content is protected !!