A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए बाइक सवार, एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत

कोरबा: कोरबा जिले के करतला में हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। सकदुक्ला क्षेत्र के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकरा गई। इस विशाल सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ग्रामीण घायल हो गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

यह पूरी घटना करतला थाना क्षेत्र के सकदुक्ला के पास घटी है।मृतकों की पहचान रामायण सिंह राठिया (43 वर्ष), सादराम राठिया (48 वर्ष) और सुख सिंह राठिया (40 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक तीनों दादर बस्ती के रहने वाले थे और वे आपस में रिश्तेदार है। बताया जा रहा है कि तीनों व्यक्ति दादर बस्ती से कोटमेर रामपुर में रिश्तेदार के यहां बकरा भात खाने गए थे, तभी वापसी के दौरान बीते शाम सकदुक्ला क्षेत्र के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक से उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरे। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ हैंIMG 20250624 071758IMG 20250624 071821 2

Back to top button
error: Content is protected !!