A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

निर्मम हत्या के बाद पीड़िता की तहरीर को फर्जी बता रही तारुन पुलिस।

अयोध्या
जिले के तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बराव निवासी प्रमोद सोनी उम्र लगभग 35वर्ष पुत्र मूल चंद सोनी जो कि अकेले घर पर रहता था।जिसकी 17 जून को उसी के घर में उसकी संदिग्ध अवस्था में सड़ी गली लाश बरामद हुई।सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस व अन्य अधिकारियों ने लाश का पंचनामा कराकर पोस्ट पोस्टमार्टम के लिए भेजदिया।परन्तु जब मृतक की मा और उसकी बहन जब लिखित तहरीर लेकर थाने गई ।तो वह पर तैनात si रितेश सिंह विपक्षी के प्रभाव में पीड़िता की तहरीर फर्जी करार देते हुए पीड़िता को जलील करते हुए डॉट कर भागा दिया।जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।विदित हो कि एक तरफ जहां मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश माफिया विहीन करने का बीड़ा उठाए हैं।तो दूसरी तरफ तारुन पुलिस माफिया को पनाह देने का कार्य कर रही है।ऐसे में अब देखना यह है कि पीड़िता को न्याय मिलता है कि नहीं यह भी एक यक्ष प्रश्न है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!