
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा एक गंभीर आपराधिक प्रकरण में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया फरियादी रोशन अहिरवार पिता चंद्रशेखर अहिरवार, उम्र 23 वर्ष, निवासी गली नंबर 03, बड़ा करीला, संत रविदास वार्ड सागर, अपने भाई यशवंत अहिरवार के साथ थाना मोतीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले में रहने वाले लल्लू अहिरवार से पुरानी रंजिश के चलते जब वह दोपहर लगभग 3:30 बजे बस स्टैंड से घर लौट रहा था, तभी बोरेघोड़ा वाले के पास कमलेश अहिरवार ने उस पर पत्थर फेंककर हमला किया जिससे उसके सिर और कंधे पर चोट आई।इसी दौरान छोटू अहिरवार व लल्लू अहिरवार भी आ गए, जिन्होंने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की माँ विजयरानी व भाई यशवंत जब बचाने आए, तो छोटू अहिरवार ने जानलेवा हमला करते हुए विजयरानी के पेट में छुरा मार दिया, जिससे गंभीर घाव हुआ। लल्लू अहिरवार ने यशवंत के सिर पर लाठी मारी जिससे दो जगह गंभीर चोटें आईं। पीड़ितों को जिला अस्पताल सागर से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296, 109, 115(2), 351(3), 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल द्वारा जिले में गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिंहा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सागर ललित कश्यप के मार्गदर्शन में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए दो आरोपियों, लल्लू पिता मूलचंद अहिरवार (उम्र 35 वर्ष)छोटू पिता मूलचंद अहिरवार (उम्र 23 वर्ष),निवासी बड़ा करीला, संत रविदास वार्ड, सागर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। इसी तारतम्य में, थाना मोतीनगर के ही एक अन्य प्रकरण भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296, 109, 3(5) के अंतर्गत दर्ज मामले में — फरार चल रहे 17 वर्षीय अपचारी बालक, निवासी चंद्रशेखर वार्ड, सागर, को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने जान से मारने की नीयत से कट्टा से फायरिंग करना स्वीकार किया। अपचारी के मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद किया गया। अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड, सागर के समक्ष प्रस्तुत कर विधिसम्मत अभिरक्षा में भेजा गया। पूर्व में 03 आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। प्रकरण में विवेचना जारी है। इस त्वरित, सटीक और निष्पक्ष कार्यवाही में थाना मोतीनगर की पुलिस टीम द्वारा दिखाए गए साहस, समर्पण एवं तत्परता के में निम्न अधिकारी एवं कर्मचारियों की भूमिका रही निरीक्षक जसवंत राजपूत (थाना प्रभारी मोतीनगर)उपनिरीक्षक प्रभुदयाल सिंह ठाकुर. सहायक उपनिरीक्षक राकेश भट्ट प्रधान आरक्षक अरुण दुबे,प्रधान आरक्षक बालकृष्ण चौबे प्रधान आरक्षक नदीम शेख,आरक्षक मुकेशआरक्षक दिनेश,आरक्षक प्रेम कुमार शामिल रहे।







