A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद: बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने 53 मुकदमाती माल का किया नियमानुसार निस्तारण

फिरोजाबाद: बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने 53 मुकदमाती माल का किया नियमानुसार निस्तारण
तमंचे और जुआ सामग्री का नष्टिकरण, वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के साथ हुई कार्रवाई

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे “माल निस्तारण अभियान” के अंतर्गत गुरुवार को थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमों में जब्त किए गए 53 माल मुकदमाती का नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया, जिसमें 38 अवैध तमंचे (आयुध अधिनियम के अंतर्गत) तथा 15 जुए से संबंधित सामग्री शामिल थी।

यह निस्तारण अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर और सहायक अभियोजन अधिकारी की उपस्थिति में किया गया। माल विनिष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न की गई, जिसकी वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराई गई, ताकि प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनी रहे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई है। इससे पूर्व इन मालों की विधिक समीक्षा की गई थी और सक्षम न्यायिक अधिकारी द्वारा इनके विनष्टिकरण की अनुमति दी गई थी। सभी सामग्री को नियत स्थान पर विधिसम्मत तरीके से नष्ट किया गया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी बसई मोहम्मदपुर सहित पुलिस टीम के कई सदस्य मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था के हित में जरूरी बताते हुए कहा कि ऐसे माल का समय से निस्तारण पुलिस प्रशासन की सतर्कता और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

जनपद पुलिस की ओर से बताया गया कि आगे भी इस प्रकार के लंबित मुकदमाती मालों का चरणबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाएगा, ताकि थानों में अनावश्यक रूप से पड़े माल को हटाया जा सके और अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!