
चतरा जिला पीएचडी विभाग के अधिकारियों ने पिपरवार क्षेत्र का किया दौरा।।
हर घर जल योजना के तहत बन रहे जलमीनार एवं पाइप लाइन के कार्यो का किया निरीक्षण
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा दक्षिणी,बचरा उतरी और किचटो पंचायत में डीएमएफटी फंड से हर घर जल योजना के तहत बन रहे जलमीनार एवं पाइप लाइन बिछाने को लेकर शुक्रवार को पीएचडी विभाग के एसडीओ मोहम्मद फैजल ने निरीक्षण किया।उन्होने बचरा दक्षिणी के बिसुझापा,बचरा उत्तरी के बचरा बस्ती एवं किचटो पंचायत के नगड़ुआ व होसीर आदि जगहों का निरीक्षण किया।इस दौरान काम में आ रही परेशानियों को देखा,जिसमें बिसुझापा सपही नदी के पास कुछ काम करना रह गया है तथा नगड़ुआ रेल पुल के पास रेलवे से एनओसी लेकर पाइप लाइन बिछाया जाएगा।इसके बाद ही आगे काम हो सकेगा।सांसद प्रतिनिधी रविन्द्र सिंह ने बताया कि रेलवे विभाग से सम्पर्क कर एनओसी करा लिया जाएगा उन्होंनें यह भी कहा कि सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह में बचरा बस्ती,होसीर,नगड़ुआ, हेमनदाग,परटांड़,हरगड़वा, हेसाबार आदि गाँव में पाइप से पानी आपूर्ति का ट्रायल करने का लक्ष्य है।इसके बाद अक्टूबर महीना से नियमित पानी आपूर्ति शुरू कर दिया जाएगा।बचरा एक नम्बर में जलमीनार का काम लगभग पूरा कर लिया गया है।पाइप लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि विगत दिनों चतरा उपायुक्त से मिलकर डीएमएफटी फंड से हर घर जल योजना में हो रही देरी से उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया था,साथ ही पाँच साल से भी ज्यादा समय से काम शुरू नही होने की जानकारी दी थी,इसके पश्चात पीएचडी की टीम ने बचरा दक्षिणी,बचरा उत्तरी, किचटो पंचायत का दौरा किया।इस अवसर पर एसडीओ मोहम्मद फैजल, सांसद प्रतिनिधि रवीन्द सिंह, जेई विपुल तिर्की,मोहम्मद जमीर,दिलेश्वर महतो,निराला संत,सरोज पाण्डेय, शिवकुमार नायक,केवल महतो,मीटन मुंडा आदि लोग उपस्थित थे।









