A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

समाधान दिवस में दो शिकायतों का मौके पर हुआ निराकरण

  • समाधान दिवस में दो शिकायतों का मौके पर हुआ निराकरण

    बिल्सी : बिल्सी थाना परिसर में चौथे शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव और कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान यहां कुल आठ शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मात्र दो का ही मौके पर समाधान कर दिया । शिकायती पत्रों में ज्यादातर मामले जमीन के विवाद और पुलिस से जुड़ी समस्याओं से संबंधित थे। अन्य शिकायतों को जनता के समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। बाकी बची छ: शिकायतों का जल्द निस्तारण करने हेतु फरियादियों को आश्वाशन दिया ।इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, अशोक कुमार, भानु प्रताप सिंह, निखिल कुमार, मोहित कुमार नैन, संजीव कुमार, रचना देशवाल एवं क्षेत्र के सभी लेखपाल मौजूद रहे।

    जिला संवाददाता विवेक चौहान
Back to top button
error: Content is protected !!