A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

जल भराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश

कांवड़ यात्री रात में यात्रा न करें

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा है कि अति वृष्टि और बाढ़ से निपटने के लिए सभी सम्बन्धित विभाग पहले से समस्त तैयारियां करें एवं जल भराव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर आवश्यक कार्यवाई करे। इसी प्रकार कावड़ यात्रियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जावे। उन्होंने कहा कि जहां से कावड़ यात्रा निकलेगी उस सड़क पर आश्रय स्थलों की व्यवस्था करें एवं आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए। उन्होंने जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय करने और प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए त्वरित एक्शन के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बाढ़ से नदी-नालों और जल भराव वाले सभी क्षेत्रों सहित पुल-पुलियों और बसाहट में हुए अतिक्रमण की पहचान कर उसे हटाने तथा नालों आदि की सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ राहत और बचाव के लिए आवश्यकतानुसार अलग-अलग दल बनाकर हर जिले में व्हाटसएप ग्रुप बनाने के लिए कहा। कलेक्टर संदीप जी आर ने बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य अमले, खाद्यान्न आदि की व्यवस्था के साथ अस्थायी आश्रय स्थलों का चयन करने एवं प्रत्येक टीम के आपसी समन्वय और प्रशिक्षण के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने पुलिस, राजस्व, नगर निगम और नगर पालिका, जल संसाधन, लोक निर्माण, आपदा प्रबंधन आदि विभागों को तत्काल प्लान बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी जल भराव की स्थिति का आकलन करें एवं अतिवर्षा की स्थिति में विस्तृत और समयबद्ध रणनीति बनाएं। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने निर्देश दिए की जल भराव वाली नदी नालों के दोनों तरफ वेरिकीटिंग की जावे एवं सूचना हेतु बोर्ड भी लगाएं, सभी राजस्व अधिकारी अपने-अपनी गाड़ियों में रस्सी, टॉर्च, स्पीकर दवा सहित अन्य सामग्री रखें जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में वहां के तैराकों को भी चिन्हित कर उनको सूचीबद्ध करें एवं उनके मोबाइल नंबर अपने पास रखें एवं होमगार्ड के गोताखोरो को भी तैयार रखें। एसडीआरएफ की टीम एवं अन्य बचाव दल 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखी जावे नाव की व्यवस्था रखी जावे। सभी अनुविभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कंट्रोल रूम भी स्थापित करें। उन्होंने निर्देश दिए की आर्मी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य बचाव दल के फोन नंबर सार्वजनिक करें जिससे कि कहीं भी आपदा आने पर सूचित किया जा सके। पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग आपस में समन्वय बनाकर जल आपदा वाले स्थान पर कार्य करें जिससे कि किसी भी प्रकार की हानि न हो पाए और जल निकासी आसानी से की जा सके । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए सभी कावड़ यात्री रात्रि में यात्रा न करें और सुरक्षित रहें उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा हम सभी का कर्तव्य है और आपके लिए पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए की कावड़ यात्रियों की प्रस्तावित यात्रा का रूट चार्ट तैयार करें और सभी कावड़ यात्रियों के फोन नंबर नाम सहित संबंधित सभी थाना प्रभारी अपने-अपने पास रखें। उन्होंने कहा कि जल भरा वाले क्षेत्रों में कोटवार, चौकीदार, सचिव, पटवारी एवं संबंधित थाना की पुलिस बल मौके पर मौजूद रहकर कार्य करें। कलेक्टर द्वारा सागर के प्रसिद्ध सांप पकड़ने वाले श्री अखिल बाबा एवं बबलू को सांप पकड़ने की सामग्री एवं दस्ताने उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक केवी, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, श्रीमती आरती यादव, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग तथा वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री सहित सभी एसडीएम तहसीलदार सीएमओ सहित अधिकारी मौजूद थे।
Screenshot 20250629 081105

Back to top button
error: Content is protected !!