A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

350 से अधिक जर्जर भवन अब तक गिराए गए

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। कलेक्टर संदीप जी आर ने विगत दिवस स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्य की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि जिले में कोई भी स्कूल भवन सहित अन्य भवन क्षतिग्रस्त जर्जर नहीं हो इस हेतु तत्काल कार्रवाई करें और दो दिवस में गिराने की कार्यवाही करे ,निर्देश की तत्काल पश्चात जिले की सभी जर्जर स्कूल भवन एवं अन्य भवन को करने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर की गई। 1 दिन में लगभग 50 से अधिक स्कूल भवन सहित अन्य भवनों को गिराने की कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए थे कि, कोई भी स्कूल भवन क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में उस भवन में स्कूल संचालित नहीं होना चाहिए सभी शिक्षा अधिकारी राजस्व अधिकारी एवं नगरीय निकाय के अधिकारी स्कूल के प्राचार्य यह सुनिश्चित करें कि कोई भी विद्यालय का भवन क्षतिग्रस्त है शेष नहीं है। इसके बाद भी कोई भी घटना होने पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारी ,स्कूल प्रबंधन,मकान मालिक दोषी होंगे । उन्होंने कहा कि विगत वर्ष एक घटना में अनेक मासूम की मौत हुई थी यह स्थिति द्वारा निर्मित नहीं होना चाहिए । सभी स्कूल के प्राचार्य भवन को बनाने के बाद इसका प्रमाण पत्र संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे जिसको सूचीबद्ध कर जिला शिक्षा अधिकारी प्रस्तुत करें।
कलेक्टर के निर्देश पर सागर, रहली, खुरई, राहतगढ,़ माल्थोन, देवरी में स्कूल भवन सहित अन्य भवनों को गिराने की कार्रवाई की गई नगर निगम क्षेत्र में भी नगर निगम के द्वारा अनेक जर्जर भवनों को जो की चिन्हित किए गए थे उनको गिराने की कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार सभी नगरीय निकायों में भी यह कार्रवाई की जा रही है। अब तक जिले में 300 से अधिक भवनों को गिराने की कार्रवाई की गई है एवं एक दिन में 50 से अधिक स्कूल भवन को बनाने की कार्रवाई की गई।
कलेक्टर ने समस्त जिले वासियों से अपील की है कि उनके क्षेत्र में यदि कोई मकान जर्जर और क्षतिग्रस्त है तो इसकी सूचना संबंधित राजस्व अधिकारी नगर पालिका नगर परिषद नगर निगम एसडीम को तत्काल दें जिससे कि उस भवन को गिराने की कार्रवाई की जा सके और सभी को सुरक्षित रखा जा सके उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।Screenshot 20250629 081945

Back to top button
error: Content is protected !!