
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | सहारनपुर में अवैध खनन का बड़ा खुलासा: यमुना नदी में दिन-दहाड़े लूट, 7 डंपर और 4 मशीनें पकड़ी गईं, माफिया फरार 🔴
📍 स्थान: थाना मिर्जापुर क्षेत्र, जनपद सहारनपुर
🚨 खनन माफियाओं की दबंगई चरम पर, प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर हो रही खुलेआम लूट
सहारनपुर में यमुना नदी के किनारे अवैध खनन का गोरखधंधा एक बार फिर उजागर हो गया है। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 7 ओवरलोडेड डंपर और 4 पोकलैंड/जेसीबी मशीनें मौके पर पकड़ी गईं। लेकिन, जैसे ही अधिकारियों की टीम पहुंची, चालक और खनन माफिया मौके से फरार हो गए।
🛑 पकड़े गए डंपर और मशीनें करोड़ों रुपये के नुकसान का संकेत दे रहे हैं। प्रशासन को शक है कि इस अवैध खनन के पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है, जिसे स्थानीय स्तर पर राजनैतिक संरक्षण भी प्राप्त है।
🌍 पर्यावरणीय खतरा भी गहराया: यमुना नदी के तट पर की जा रही अवैध खुदाई से नदी का प्रवाह और पारिस्थितिकी तंत्र बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से यह अवैध काम हो रहा है और कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से माफिया बेलगाम हो गए हैं।
👁️🗨️ पुलिस ने जब्त मशीनों को मिर्जापुर थाने में खड़ा कर दिया है और खनन माफियाओं की तलाश तेज कर दी गई है।
📋 प्रशासन ने अब तक कितने माफियाओं पर कार्रवाई की, कितने थानेदारों पर गिरी गाज – इन सवालों पर मौन है सिस्टम।
💥 बड़ी बात ये है कि इतना अवैध खनन होने के बावजूद स्थानीय राजस्व और खनन अधिकारियों को इसकी भनक तक न लगी – या फिर उन्होंने आंखें मूंद रखी थीं?
⚖️ डीएम और एसएसपी के आदेश पर उच्चस्तरीय जांच टीम गठित की जा सकती है। जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच होगी।
📢 जनता का गुस्सा भड़क रहा है – सवाल यह उठ रहा है कि क्या प्रशासन वाकई माफियाओं पर सख्ती करेगा या यह कार्रवाई भी रस्मअदायगी साबित होगी?
✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत LIVE TV न्यूज़
उत्तर प्रदेश महामंत्री – भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद
📞 संपर्क: 8217554083