A2Z सभी खबर सभी जिले की

*मंदिर एवं अर्चक पुरोहित संपर्क विभाग प्रांतीय बैठक*

स्थान -प्रांत कार्यालय विश्व हिंदू परिषद रायपुर छत्तीसगढ़

IMG 20250701 14285529/6/ 2025-मनीष कौशिक
रायपुर,रविवार
दिन भर चलने वाली प्रांतीय बैठक में श्री अरुण नेटके जी केंद्रीय सह मंत्री मंदिर एवं अर्चक पुरोहित संपर्क आयाम विश्व हिंदू परिषद का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, श्री चंद्रशेखर वर्मा क्षेत्रीय प्रमुख मंदिर एवं अर्चक पुरोहित संपर्क विभाग तथा धार्मिक पुंज के पालक व प्रांत सह मंत्री श्री नंदू राम साहू की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
जिसमें छत्तीसगढ़ प्रांत के 11 जिलों से मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख व सह प्रमुख आए थे।

छत्तीसगढ़ में कुल 34 जिले
व 12 विभाग हैं।
जिनमें से 21 जिलों में मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख व सह प्रमुख है।
दिन भर की बैठक में प्रांत के 11 जिलों से आए पदाधिकारीयों ने आगामी प्रशिक्षण व सम्मेलन की कार्य योजना बनाई।

-आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम —
1) सारंगढ़ सितंबर चौथा सप्ताह पुरोहित प्रशिक्षण ।
2) मुंगेली सितंबर प्रथम सप्ताह पुजारी पुरोहित प्रशिक्षण।
3) नारायणपुर अगस्त अंतिम सप्ताह पुजारी प्रशिक्षण।
4) महासमुंद अगस्त अंतिम सप्ताह समिति सम्मेलन।
5) दुर्ग सितंबर द्वितीय सप्ताह पुरोहित प्रशिक्षण ।
6) रायपुर महानगर पुजारी पुरोहित प्रशिक्षण व सम्मेलन सितंबर अंतिम सप्ताह।
7) रायपुर ग्रामीण सितंबर प्रथम सप्ताह ट्रस्टी समिति सम्मेलन।
8) कोरबा सितंबर द्वितीय सप्ताह ट्रस्टी समिति सम्मेलन।
9) राजनांदगांव अगस्त अंतिम सप्ताह ट्रस्टी समिति सम्मेलन।
10) धमतरी अगस्त अंतिम सप्ताह पुजारी सम्मेलन।
11) बलोदा बाजार सितंबर प्रथम सप्ताह पुरोहित सम्मेलन।

कार्यक्रम का आरंभ विजय महामंत्र के द्वारा मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क विभाग के प्रांत सह प्रमुख उत्तम वर्मा ने कराया।
कार्यक्रम का संचालन मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क विभाग के प्रांत प्रमुख डॉ आचार्य नीलेश शर्मा ने किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!