
पिपरवार में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का धरना चौथे दिन भी रहा जारी।।
प्रबंधन और कंपनी की उदासीनता से मजदूरों का बढ़ रहा है आक्रोश
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समीप झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पिपरवार और खलारी द्वारा जारी अनिश्चितकालीन धरना गुरूवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा।पिपरवार क्षेत्र के बचरा रेलवे साइडिंग में कार्यरत असंगठित मजदूरों की विभिन्न समस्या एवं उन्हें हाई पावर कमेटी का लाभ देने की मांग को लेकर यह धरना दिया जा रहा है।इस संबंध मे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के लोगों ने बताया कि सोमवार 30 जून से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के द्वारा पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय के समीप अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है।चार दिन बीत जाने के बावजूद किसी भी प्रकार की पहल अभी तक नहीं किया गया है,जिससे कार्यकर्ताओं के अलावा मजदूरों में आक्रोश देखा जा रहा है।कंपनी और प्रबंधन के उदासीनता के कारण मजदूरों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।यही कारण है कि मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कंपनी और प्रबंधन मांगों को पूरा नहीं करती है तो आने वाले दिनों में सीसीएल पिपरवार एरिया में कोयला खनन एवं ट्रांसपोर्टिंग सहित सभी तरह के कार्यों को बंद कराया जाएगा।बचरा साइडिंग में काम करने वाले असंगठित मजदूरों की प्रमुख मांगों में मुख्य रूप से हाई पावर कमेटी का लाभ देना है।वक्ताओं ने कहा कि मजदूर और पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने परिजनों के साथ कड़ी चुनौतियों का सामना कर धरना पर बैठे हैं लेकिन प्रबंधन और कंपनी का इस और कोई ध्यान नहीं है।यदि जल्द प्रबंधन वार्ता कर मांगों को पूरा नहीं करती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।इस मौके पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रांची जिला संगठन मंत्री रतिया गंझू,रांची जिला उपाध्यक्ष दीपक महतो,चतरा जिला उपाध्यक्ष बिजय महतो,चतरा जिला प्रवक्ता अमर महतो,सरवन महतो, खलारी प्रखंड अध्यक्ष तोहिद अंसारी,बचरा दक्षिणी पंचायत अध्यक्ष कृष्णा यादव,रविंद्र महतो,बालेश्वर महतो,महेंद्र महतो,प्रदीप राम,बुटन महतो,विशेश्वर महतो,भोला महतो,सीटू महतो,राजेश ठाकुर,पूर्व मुखिया मीना कुमारी,शांति देवी,उमेश यादव,बुधनी देवी, किरण देवी,खुशबू देवी, आशीष शर्मा सहित काफी संख्या में असंगठित मजदूर मौजूद थे।