A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सदाशिव प्रतिमा के लोकार्पण एवं श्री सदगुरू प्राकट्योत्सव में शामिल हुए विधायक लारिया

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। परम पूज्य श्री रावतपुरा सरकार जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर सागर स्थित पंतनगर वार्ड में आयोजित उनके जन्म उत्सव एवं भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने पहुंचकर जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत , पूर्व मंत्री रहली विधायक गोपाल भार्गव,पूर्व मंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,महापौर श्रीमती संगीता तिवारी,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थिति रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!