A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

डॉ मुखर्जी केवल राजनीतिज्ञ नहीं बल्कि दूरदृष्टि वाले राष्ट्र नायक थे- विधायक लारिया

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। नरयावली विधानसभा के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रेरणास्रोत डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्मरण किया गया। इसी क्रम में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने विधानसभा क्षेत्र के सागर ग्रामीण मंडल के बूथ क्र. 118 एवं 119 में और मकरोनिया नगर मंडल के बूथ क्र.170 में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजनों के साथ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई। उन्होंने स्व.मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान लारिया ने स्व.मुखर्जी के राष्ट्र हित में किए गए योगदानों को याद किया। विधायक लारिया ने कहा कि जनसंघ संस्थापक स्व.मुखर्जी सच्चे राष्ट्रभक्त थे। वे प्रबल राष्ट्र के प्रखर प्रणेता और सदैव राष्ट्रहित चिंतन में जीने वाले मुखर विचारक थे। जनसंघ के समय उनके देश हित में किए गए संघर्षो को याद किया गया। वे मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी थे। मानव मात्र की सेवा को ही वह ईश्वर की सच्ची पूजा मानते थे। हमें उनके पद चिन्हों पर चलते हुए समाज की सेवा करना चाहिए। विधायक लारिया ने आगे कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल राजनीतिज्ञ नहीं बल्कि एक दूरदृष्टि वाले राष्ट्र नायक थे। उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए नई दिशा, नए विचार दिए। उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। भारत राष्ट्र को और अधिक शक्तिशाली, समरस और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आज मुखर्जी के विचार और भी प्रासंगिक हैं। भारत राष्ट्र सदैव मुखर्जी का ऋणी रहेगा।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद घोषी,मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, चैन सिंह ठाकुर, नपा अध्यक्ष मिहिलाल, पार्षद, बंटी राठौर, नीलेश शर्मा, प्रहलाद आठिया, भगत सिंह, सुधा शर्मा,नीलेश पटेरिया,सरपंच राजाराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा,पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!