
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664,आषाण शुक्ल, देवशयनी एकादशी के पावन पर्व पर भारत माता मूर्ति, मकरोनिया चौराहे के समीप स्थित शंकरजी मंदिर में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संस्कार एवं विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक कार्यक्रम में नगर के धर्मप्रेमियों एवं भक्तगणों की अपार उमड़ी। आषाढ़ शुक्ल एवं देवशयनी एकादशी का योग होने के कारण इस धार्मिक अनुष्ठान का और भी अधिक महत्व बढ़ गया। लोगों ने इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर आध्यात्मिक लाभ का अंश ग्रहण किया।नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया, नपा अध्यक्ष मिहिलाल, पार्षदगण,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, धार्मिक,सामाजिक, जागरूक नागरिकों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति की मौजूदगी में हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक अनुष्ठान एवं मंत्रों की अनुगुंजन में सम्पन्न हुई। पूजा अर्चना के पश्चात विशाल प्रसादी वितरण का आयोजन किया। मकरोनिया विकास के लिए भविष्य की। आवश्यकताओं, निर्बाध यातायात व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए नरयावली विधायक ने मकरोनिया नगर के मुख्य मार्ग किनारे विराजित देवी देवताओं के उचित व्यवस्थापन के लिए सामाजिक, धार्मिक एवं जागरूक नागरिक संगठनों से नगर विकास को गति प्रदान कराने एवं भविष्य की नागरिक सुविधाओं के मद्देनजर उचित धार्मिक स्थान पर विस्थापित करने में सहयोग और समर्थन लिया था। इसी श्रृंखला में मकरोनिया चौराहा स्थित शिव मंदिर में देव हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठानपूर्वक की गई।विधायक लारिया ने इस आयोजन में धार्मिक,सामाजिक,जागरूक संगठनों एवं नगरवासियों की बड़ी सहभागिता पर आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।विधायक लारिया के सामन्जस्य एवं विकास की पहल का नगरवासियों ने भी आभार माना। आयोजन में वृहद नागरिक सहभागिता इस बात की घोतक है कि प्रबुद्धजन एवं नगरवासी भविष्य के दूरगामी नागरिक लाभ, सुविधाओं एवं विकास कार्यों की परिणिति में कंधे से कंधा मिलाकर अपना समर्थन एवं सहयोग दे रहे हैं।