A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

अशोका पीट ऑफिस और वर्कशॉप मे पिपरवार संयुक्त मोर्चा ने की गेट मीटिंग।।

9 जुलाई को होने वाले देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का किया आह्वान

अशोका पीट ऑफिस और वर्कशॉप मे पिपरवार संयुक्त मोर्चा ने की गेट मीटिंग।।

9 जुलाई को होने वाले देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का किया आह्वान

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। पिपरवार क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा के द्वारा आगामी 9 जुलाई की हड़ताल को सफल बनाने के लिए संयुक्त अध्यक्ष मंडली के द्वारा अशोक परियोजना के पीट ऑफिस एवं वर्कशॉप कार्यालय में जोरदार गेट मीटिंग की गई।सभा का संचालन इस्लाम अंसारी ने किया।सभा को संयुक्त मोर्चा के सभी नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि चार लेबर कोड मजदूरों को गुलामी प्रथा में धकेलने वाला काला कानून है।यह लेबर कोड पूंजीपतियों के दबाव में बनाया गया है।लोकसभा से पास कराया गया है और राज सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह इसके नियम बनाकर इसे लागू करें।इसको हमें हर हाल में रोकना होगा और इसके लिए लड़ाई की पहले कड़ी में 9 जुलाई की हड़ताल है,जिसे सफल बनाना है।इस हड़ताल को केंद्रीय संगठन,स्वतंत्र संगठन,फेडरेशन,संयुक्त किसान मोर्चा,बिहार राज्य में महागठबंधन एवं झारखंड में भी जेएमएम,सीपीआई एवं विस्थापित मोर्चा का समर्थन प्राप्त है।इसलिए एकजुटता का परिचय देते हुए 9 जुलाई के हड़ताल को ऐतिहासिक हड़ताल बनाना है।सभा में रविंद्रनाथ सिंह,अरविंद शर्मा, भीम सिंह यादव,भीम प्रसाद मेहता,कासिम उर्फ मुन्ना, धनेश्वर गंझु,मोहम्मद अब्दुल्ला,केके चतुर्वेदी, अनिल कुंवर,रामू गोप, आरके सिंह,सोमर गंझू,  मोहम्मद जैनुल,प्रयाग मिस्त्री,सेवक गंझु,अनीत कुमार,राजकुमार,गुरदयाल सिंह,अर्जुन गंझु,विनोद कुमार,श्याम सुंदर महतो, साहिब राम सतनामी,रियाज अंसारी,आरएन पंडित, विकास कुमार,बद्री साव, दिलीप महतो,रमेश कुमार, नगीया देवी,गीता देवी, सुहाडरी देवी,गेंदिया देवी, सीमा देवी,पुष्नी देवी,सरिता कुमारी,लक्ष्मीनिया देवी, हैवंती देवी,शीला देवी,लालो देवी,कोहदा गंझु,मोहन गंझू , हेमराज प्रजापति,लालमन उरांव,संजय ठाकुर,जलेसर यादव,कला मनी देवी,सीमा देवी,विनोद तुरी,राजमुनि देवी,राखी कुमारी,विराट उरांव सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!