A2Z सभी खबर सभी जिले की

वरीय पुलिस अधीक्षक गया के मार्गदर्शन मे पुलिस कार्यालय, गया मे एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया l

आज दिनांक 09.07.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन में पुलिस कार्यालय, गया में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह श्री पी.एन. साहू (अपर पुलिस अधीक्षक सह नगर पुलिस उपाधीक्षक-1) एवं श्री सुबोध कुमार सिंहा (पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय) के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, गया, अपर पुलिस अधीक्षक, गया समेत गया पुलिस के कई वरीय पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे। वहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने स्थानांतरित पदाधिकारियों के साथ कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!