A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

अलीगढ़ में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, 30 तैयार और अधबने तमंचे बरामद, तीन शातिर गिरफ्तार

शिवानी जैन की रिपोर्ट

अलीगढ़ में अवैध हथियार फैक्टरी का
भंडाफोड़, 30 तैयार और अधबने तमंचे बरामद, तीन शातिर गिरफ्तारScreenshot 2024 0418 160650 2

यूपी के अलीगढ़ में पुलिस और एसटीएफ ने अवैध हथियार फैक्टरी पकड़ी है। वहां से तीन शातिरों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही फैक्टरी से बने और अधबने तमंचे भी बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से अलीगढ़ शहर में अवैध हथियार की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। क्वार्सी थाना के नगला पटवारी इलाके में चल रही फैक्टरी से भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद हुए हैं। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने मौके से 30 बने और अधबने तमंचे बरामद किए हैं। फैक्टरी में काम कर रहे तीन शातिर असलहा बनाने वालों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अभी पूरे मामले में जांच कर रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!