A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडझुंझुनूंताज़ा खबरदेशसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने स्मार्ट मीटर को लेकर जताया विरोध और आंदोलन की दी चेतावनी

IMG 20250710 WA0003

 

झुंझुनूं. बसंत विहार में केन्द्रीय विद्यालय के पास राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की जिला संयोजक संतोष चौधरी के नेतृत्व में महिलाओं ने स्मार्ट मीटरों पर रोक लगाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान जाट महासंघ ब्लॉक उपाध्यक्ष शरबती कस्वां एवं प्रभारी संतोष तेतरवाल ने स्मार्ट मीटर से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।

महासचिव रितू गढ़वाल, सलाहकार सुमन रायल व सचिव विमला नूनियां ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा जब पहले से सभी घरों में मीटर लगा रखे हैं तो फिर नये स्मार्ट मीटर लगाने की जरूरत कहां है और समय रहते इस स्मार्ट मीटर योजना को बन्द नहीं किया तो फिर हमें मजबूर होकर बड़ा आन्दोलन करना पड़ेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की ज्योति कस्वां, मुकेश देवी पूनियां, रेणू कस्वां, कल्पना देवी, सपना महला, विनोद देवी, कृष्णा, धापा देवी, मोहिनी सहित अनेक महिलाओं ने स्मार्ट मीटर पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाकर इसे बंद करने की मांग उठाई।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!