?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

आस संगिनी संस्था द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी-8225072664-पुलिस लाइन सागर में “आस संगिनी संस्था” द्वारा महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श हेतु एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संचालन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नीना गिडियन एवं डॉ. स्मिता दुबे द्वारा किया गया, जिन्होंने महिलाओं से संबंधित रोगों, स्वास्थ्य चुनौतियों एवं उनके उपचार विषय पर विस्तार से परामर्श एवं जांच की। इस शिविर में कुल 52 महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुईं और उन्होंने इस पहल का लाभ उठाया। महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता इस आयोजन को सफल बनाने में अहम रही। सागर पुलिस द्वारा महिला कल्याण एवं स्वास्थ्य के प्रति इस प्रकार की पहलों को भविष्य में भी प्रोत्साहित किया जाता रहा।Screenshot 20250713 144033

Back to top button
error: Content is protected !!