A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

*स्वास्थ्य शिविरों में 17,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ…*

*प्रशासन की सतर्कता एवं स्वास्थ्य विभाग की तत्परता बनी श्रद्धालुओं का संबल*

IMG 20250715 WA0311 IMG 20250715 WA0310 IMG 20250715 WA0309 IMG 20250715 WA0312

श्रावणी मेला 2025 के सफल संचालन के साथ-साथ श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेला क्षेत्र में व्यापक स्वास्थ्य व्यवस्था की गई है। अब तक 17,000 से अधिक श्रद्धालु विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य सेवा का लाभ ले चुके हैं।

मेला क्षेत्र में स्थापित 19 स्वास्थ्य शिविरों में श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार, चोट अथवा पैर में छाले जैसे सामान्य लेकिन कष्टकारी कांवड़ियों की परेशानियों का तत्परता से इलाज किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छोटे बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स जैसी जरूरी खुराकें दी जा रही हैं,2204 बच्चों को पोलियो ड्रॉप अब तक पिलायी गयी है।

भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में श्रद्धालुओं तक शीघ्र पहुँचने के लिए बाइक एम्बुलेंस की सेवा अत्यंत कारगर सिद्ध हो रही है। असहाय, बीमार अथवा अधिक थकान महसूस करने वाले श्रद्धालुओं को बाइक एम्बुलेंस के माध्यम से तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाया जा रहा है।

हर शिविर में योग्य डॉक्टरों, नर्सों और पारा मेडिकल स्टाफ की टीम चौबीसों घंटे उपलब्ध है। गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन सपोर्ट जैसी जरूरी सुविधा उपलब्ध है।

Back to top button
error: Content is protected !!